
BTKIT Dwarahat Hosts National Anti-Drug Drive with Brahma Kumaris
- Posted by BTKIT Admin
- Categories Events
- Date August 20, 2026
बिपिन चंद्र त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (BTKIT), द्वाराहाट में चल रहे प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के इंडक्शन प्रोग्राम (Induction Programme) के तहत आज एक विशेष जागरूकता एवं आध्यात्मिक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, द्वाराहाट सेवा केंद्र की ओर से देशव्यापी ’10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ के तहत युवाओं को जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प दिलाया गया।युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से किया जागरूककार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से आए मुख्य वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की लत और उसके विनाशकारी सामाजिक, आर्थिक व शारीरिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन किसी भी राष्ट्र की नींव होता है और युवा शक्ति को रचनात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए, न कि व्यसनों में।सामूहिक महा-संकल्प और प्रतिज्ञासत्र के मुख्य आकर्षण में कॉलेज के सभागार में उपस्थित प्रथम वर्ष के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने एक साथ खड़े होकर जीवनभर हर प्रकार के मादक पदार्थों और नशे से दूर रहने की सामूहिक नशामुक्ति प्रतिज्ञा (Pledge) ली। संस्थान के प्रांगण में छात्रों ने ’10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ का मुख्य बैनर थामकर समाज को नशामुक्त और सशक्त बनाने का कड़ा संदेश दिया।राजयोग मेडिटेशन से एकाग्रता बढ़ाने के गुरजागरूकता सत्र के बाद ब्रह्माकुमारीज़ की राजयोग शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष मेडिटेशन (ध्यान) सत्र का संचालन किया गया। छात्रों को व्यावहारिक रूप से राजयोग का अभ्यास कराया गया और बताया गया कि कैसे ध्यान के माध्यम से मानसिक तनाव, पढ़ाई के दबाव और नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। मेडिटेशन से छात्र अपनी एकाग्रता (Concentration) और निर्णय क्षमता को मजबूत कर अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन, विभिन्न विभागों के प्राध्यापक और भारी संख्या में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संस्थान की ओर से ब्रह्माकुमारीज़ समूह की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया गया।
Previous post


